{"_id":"669fb778b038df0fd609e18f","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-kupwara-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir: कुपवाड़ा के लोलाब में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने इलाके को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir: कुपवाड़ा के लोलाब में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने इलाके को घेरा
Tue, 23 Jul 2024 07:30 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:30 PM IST
सार
अधिकारी के अनुसार रात होने के चलते सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है, ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भाग न सकें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के लोलाब में मंगलवार को सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि लोलाब के त्रिमुखा टॉप क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी। इसके आधार पर कुपवाड़ा पुलिस ने सेना की 28 और 22 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर साझा तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर मौके से भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी के अनुसार रात होने के चलते सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है, ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भाग न सकें। वहीं, कश्मीर जोन पुलिस ने भी एक्स पर डाली पोस्ट में लिखा कि लोलाब के त्रिमुखा टॉप में आतंकियों के साथ गोलीबारी हुई है और ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन