{"_id":"590b3be64f1c1b4a6344258f","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-kulgam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमले में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमले में एक की मौत
amarujala.com- Written by: आशुतोष तिवारी
Updated Fri, 05 May 2017 04:56 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : PTI
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों की तलाश के लिए चलाए गए सबसे बड़े आपरेशन के कुछ ही घंटे बाद आतंकियों ने जिले के किलूरा गांव के पास सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया।
इसमें एक नागरिक (वाहन चालक) की मौत हो गई, जबकि तीन जवान भी घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। हिजबुल ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि आपरेशन के विरोध में यह हमला किया गया है।
जानकारी के अनुसार सेना की 62 आरआर की पेट्रोलिंग पार्टी लौट रही थी, तभी पहले से किलूरा गांव के पास घात लगाए आतंकियों ने वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसका जवानों ने भी जवाब दिया तो आतंकी मौके से भाग निकले। हमले में वाहन चालक नजीर अहमद शेख निवासी कचदूरा शोपियां की मौत हो गई। तीन जवान घायल हो गए।

Trending Videos
कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़
encounter
- फोटो : PTI
वहीं कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान वहां छिपे आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार न हो सके इसके लिए इलाके की कड़ी घेराबंदी की गई।