फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter between security force and militant in kashmir

कश्मीर घाटी में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से सरकारी कर्मचारी की मौत

Fri, 02 Dec 2016 11:17 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 02 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
encounter between security force and militant in kashmir
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान क्रास फायरिंग में एक सरकारी मुलाजिम की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके
विज्ञापन


को घेर रखा है। 
सेना और पुलिस को जिले के चांचर गांव में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी की। इसके बाद पूरे गांव में सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


इसी दौरान अपने को घिरता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। बताते हैं कि इस दौरान फिशरी डिपार्टमेंट के गार्ड की क्रास फायरिंग में मौत हो गई। गोली लगने से घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी की पकड़ के लिए कड़ी की गई घेराबंदी

encounter between security force and militant in kashmir
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
मारे गए मुलाजिम की ड्यूटी चांचर स्थित गवर्नमेंट फिशरी यूनिट में थी। आतंकी मौके से भाग न निकलें, इसके चलते पूरे इलाके को घेर कर रखा गया है।

ज्ञात हो कि 28 अक्टूबर को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में दो-तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर मुठभेड़ हुई थी। हालांकि, आतंकी सुरक्षा बलों की घेराबंदी तोड़ भाग निकलने में सफल रहे थे। हंदवाड़ा में पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी आतंकी वारदात थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed