{"_id":"5841b37d4f1c1b2616de6a9b","slug":"encounter-between-security-force-and-militant-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से सरकारी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से सरकारी कर्मचारी की मौत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान क्रास फायरिंग में एक सरकारी मुलाजिम की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके
को घेर रखा है।
सेना और पुलिस को जिले के चांचर गांव में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी की। इसके बाद पूरे गांव में सर्च आपरेशन चलाया गया।
इसी दौरान अपने को घिरता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। बताते हैं कि इस दौरान फिशरी डिपार्टमेंट के गार्ड की क्रास फायरिंग में मौत हो गई। गोली लगने से घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

आतंकी की पकड़ के लिए कड़ी की गई घेराबंदी
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
मारे गए मुलाजिम की ड्यूटी चांचर स्थित गवर्नमेंट फिशरी यूनिट में थी। आतंकी मौके से भाग न निकलें, इसके चलते पूरे इलाके को घेर कर रखा गया है।
ज्ञात हो कि 28 अक्टूबर को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में दो-तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर मुठभेड़ हुई थी। हालांकि, आतंकी सुरक्षा बलों की घेराबंदी तोड़ भाग निकलने में सफल रहे थे। हंदवाड़ा में पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी आतंकी वारदात थी।