फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between militants and Army in Kupwara, 1 Millitant died

कुपवाड़ा: आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Fri, 19 Dec 2014 12:06 AM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
Encounter between militants and Army in Kupwara, 1 Millitant died

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ हो रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 3से 4 आतंकी छिपे हुए हैं। इस मुठभेड़ में अभी तक एक आतंकी ढेर हो गया है और दो से तीन आतंकियों के घर में छिपे होने की आशंका है।

विज्ञापन


वहीं सूत्रों के मुताबिक ये खबर आ रही है कि इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हुआ गया है। हालांकि सेना की ओर से इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल आतंकियों पर काबू पाने के लिए एनकाउंटर जारी है।
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार तड़के को सुरक्षा बलों तथा अलगाववादी आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो अभी तक जारी है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा जिले के सालकूट गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ अब भी जारी है

Encounter between militants and Army in Kupwara, 1 Millitant died

वरिष्ठ अधिकारी के मुताब‌िक, 'सुरक्षा बल जब छिपे हुए आतंकवादियों के ठिकाने के करीब पहुंचे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ अब भी जारी है।'

अधिकारी ने बताया कि इलाके में 3-4 आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। गौरतलब है कि इसके पहले दिसंबर के पहले सप्ताह में जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हमले हुए थे, जिनमें 11 सुरक्षाकर्मियों सहित 21 लोगों की जान गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed