{"_id":"60680a8f8ebc3e59220c6604","slug":"encounter-between-militants-and-security-forces-in-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चार से पांच आतंकी घिरे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चार से पांच आतंकी घिरे होने की आशंका
Sat, 03 Apr 2021 11:56 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के हिरपोरा इलाके के सीडो जंगल क्षेत्र में में चोर की गली में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में चार से पांच आतंकियों के घिरे होने का अंदेशा है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकी मौजूद हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: An encounter breaks out between security forces and terrorists in a forest area of Peer Ki Gali area in Shopian district. Details awaited.विज्ञापन— ANI (@ANI) April 3, 2021
बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में शुक्रवार की सुबह सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। इससे पहले उनके बीच काफी देर तक मुठभेड़ चली थी। मुठभेड़ पुलवामा के काकापोरा इलाके में हुई थी। सूत्रों के अनुसार सभी आतंकी स्थानीय थे और तीन मंजिला इमारत में छिपे थे। सुरक्षाबलों द्वारा विस्फोटक से इस तीन मंजिला इमारत को उड़ा दिया। जिसके बाद तीनों आतंकियों को मारने में सफलता हासिल हुई। सुरक्षा कर्मियों को मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
वहीं आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में दो नागिरकों के भी घायल होने की सूचना मिली है। घायलों की पहचान पास पुलवामा के संबूरा के इशरत जान (25) और गुलाब नबी डार (42) के तौर पर हुई। इस हमले पर आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी भाजपा नेता अनवर अहमद के नौगाम स्थिति आवास पर हुए हमले में शामिल थे।