{"_id":"5ce46b2ebdec220779075596","slug":"encounter-between-militants-and-forces-at-gopalpora-village-in-kulgam-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आंतकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आंतकी ढेर
Wed, 22 May 2019 01:35 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 22 May 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
आंतकियों से मुठभेड़
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार गिराया। इनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
जिले के गोपालपोरा इलाके में बुधवार तड़के करीब दो बजे एक सूचना के आधार पर सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान वहां छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। पुलिस के अनुसार, इनकी शिनाख्त कुलगाम पोनीवाह के इरफान मंजूर भट और फेररीपोरा शोपियां के जाहिद अहमद मट्टू के तौर पर की गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जाहिद 25 अगस्त 2018 जबकि इरफान 5 अप्रैल 2019 से सक्रिय था। बटगुंड शोपियां में पिछले साल तीन पुलिसकर्मियों की हत्या में जाहिद का हाथ था। इसके अलावा भी अन्य कई मामलों में वह शामिल था। इरफान उस आतंकी ग्रुप का हिस्सा था जिसने शालिपोरा कुलगाम में स्थानीय अब्दुल मजीद डार को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन
श्रीनगर में भी चला तलाशी अभियान
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र मोछुवा बाग-ए-मेहताब में भी सुरक्षाबलों ने मंगलवार की रात एक बजे तलाशी अभियान चलाया। सूचना थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इस दौरान घरों की तलाशी भी ली गई। करीब 3 घंटे तक चलाए गए इस तलाशी अभियान में आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन को स्थगित करना पड़ा।
पुलवामा में एसबीआई के पास ग्रेनेड हमला
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) के पास सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने मंगलवार की देर शाम ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड बैंक की दीवार से टकराकर फट जाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
बताते हैं कि आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी का जवाब दिए जाने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। घटना के तत्काल बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इस बारे में अभी पुलिस की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। ब्यूरो
बताते हैं कि आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी का जवाब दिए जाने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। घटना के तत्काल बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इस बारे में अभी पुलिस की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। ब्यूरो