फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between army and terrorists in Shopian

जम्मू कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का दहशतगर्द बिलाल भट ढेर, इन आतंकी हमलों में रहा था शामिल

Fri, 05 Jan 2024 01:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 01:41 PM IST
सार

शोपियां के गांव छोटीगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस, सेना (34आरआर) और सीआरपीएफ (178बीएन) की टीम ने तड़के संयुक्त घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
Encounter between army and terrorists in Shopian
शोपियां मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां में शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ सेना और सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाला। गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शोपियां के गांव छोटीगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस, सेना (34आरआर) और सीआरपीएफ (178बीएन) की टीम ने तड़के संयुक्त घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही संयुक्त दल संदिग्ध स्थान की ओर पहुंचा, छिपे हुए आतंकवादी ने संयुक्त खोज दल पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकवादी मारा गया और उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन आतंकी वारदातों में शामिल रहा बिलाल

मारे गए आतंकी की पहचान बिलाल अहमद भट पुत्र गुलाम रसूल भट निवासी चेक चोलन के रूप में हुई है। आतंकी बिलाल प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। वह कई आतंकी वारदातों में शामिल था।

आतंकी बिलाल कुलगाम के रहने वाले कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट और सेना के जवान उमर फैयाज की हत्या में शामिल था। साथ ही हरमैन क्षेत्र में गैर-स्थानीय श्रमिकों पर ग्रेनेड फेंका था। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसने एक वारदात के दौरान कश्मीरी पंडित प्रीतिंबर नाथ और बाल कृष्ण पर भी आतंकी हमला किया था।

इसके अलावा, वह स्थानीय युवाओं को आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए उकसाने में भी संलिप्त था और 12 स्थानीय युवाओं को आतंकवादियों के रैंक में शामिल किया था। इसके अलावा वह गिरफ्तार आतंकवादी की हत्या में भी शामिल था, जो वर्ष 2022 में नौगाम में खोज दल का नेतृत्व कर रहा था।

मुठभेड़ स्थल से हथियार हुए बरामद

मुठभेड़ स्थल से एक एके सीरीज राइफल, तीन मैगजीन सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। सभी बरामद सामग्रियों को आगे की जांच और अन्य आतंकी अपराधों में उनकी संलिप्तता की जांच के लिए केस रिकॉर्ड में ले लिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Encounter between army and terrorists in Shopian
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

कुलगाम में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले आतंकी

इससे पहले बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में 12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ खत्म हो गई। जिले के हदीगाम इलाके में एक घर में छिपे आतंकी अंधेरे की आड़ में फरार हो गए। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात कुछ देर तक फायरिंग हुई। इसके बाद आतंकियों की किसी तरह की हरकत नहीं दिखी। अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन बंद कर दिया गया। सुबह की पहली किरण के साथ फिर से पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान मुठभेड़ स्थल पर कोई आतंकी नहीं था।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी के दौरान आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले होंगे। बुधवार को हदीगाम में आतंकियों के छिपे होने के विशेष इनपुट पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने पूरे गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। जब सुरक्षा बल आतंकी ठिकाने की ओर बढ़े तो एक घर में छिपे दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी। 

सेना की जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई, लेकिन आतंकी भाग निकले। कुलगाम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की ओर से इलाके के प्रवेश व निकास के रास्ते को सील कर आतंकियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed