{"_id":"58649dcb4f1c1b724feeb155","slug":"encounter-between-army-and-terrorist-in-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदीपोरा में पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदीपोरा में पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने सेना और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। इसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों को सेना के बेस कैंप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों को चकमा देकर आतंकी मुठभेड़ स्थल से फरार होने में सफल रहे। आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया है।
जिले के हाजिन इलाके के शाहगुंड गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 19 राष्ट्रीय रायफल्स, एसओजी और पुलिस ने सुबह गांव की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी।
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में सेना के नायक मदन सिंह और सिपाही एच कृष्णा घायल हो गए। इन्हें तत्काल मुठभेड़ स्थल से निकालकर श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। जवानों के घायल होने के बाद मची अफरातफरी के बीच आतंकी निकल भागे।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि गत मंगलवार को भी बांदीपोरा जिले के अष्टांगु गांव में आतंकियों ने एक घर में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ता बाहिर अहमद शेख को गोली मार दी थी। अनंतनाग जिले के अच्छाबल में मुख्यमंत्री के रिश्तेदार पीर मोहम्मद सफी के घर पर भी हमला किया था।