फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter between army and terrorist in bandipora

बांदीपोरा में पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल

Mon, 02 Jan 2017 12:27 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 02 Jan 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
encounter between army and terrorist in bandipora
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने सेना और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। इसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों को सेना के बेस कैंप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों को चकमा देकर आतंकी मुठभेड़ स्थल से फरार होने में सफल रहे। आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन


जिले के हाजिन इलाके के शाहगुंड गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 19 राष्ट्रीय रायफल्स, एसओजी और पुलिस ने सुबह गांव की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में सेना के नायक मदन सिंह और सिपाही एच कृष्णा घायल हो गए। इन्हें तत्काल मुठभेड़ स्थल से निकालकर श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। जवानों के घायल होने के बाद मची अफरातफरी के बीच आतंकी निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि गत मंगलवार को भी बांदीपोरा जिले के अष्टांगु गांव में आतंकियों ने एक घर में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ता बाहिर अहमद शेख को गोली मार दी थी। अनंतनाग जिले के अच्छाबल में मुख्यमंत्री के  रिश्तेदार पीर मोहम्मद सफी के घर पर भी हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed