{"_id":"61dac6ea79411d0f16302b6b","slug":"encounter-begins-in-hussainpora-kulgam-two-terrorists-trapped-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Encounter: आठ घंटे से अधिक चली कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकियों का खात्मा, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Encounter: आठ घंटे से अधिक चली कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकियों का खात्मा, हथियार बरामद
Mon, 10 Jan 2022 04:39 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 10 Jan 2022 04:39 PM IST
सार
नए साल में आठवां एनकाउंटर, 13 दहशतगर्द मारे जा चुके। आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Terrorist Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हसनपोरा में सुरक्षाबलों ने रविवार आठ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में आधी रात बाद दो आतंकियों को मार गिराया। दोनों की पहचान अब्दुल रशीद ठोकर और इमाद मुजफ्फर वानी के तौर पर हुई है। रात होने के कारण सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। यह इस साल की आठवीं मुठभेड़ है। नए साल के पहले सप्ताह में अब तक 13 आतंकी मारे जा चुके हैं। जिसमें ज्यादातर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा के टॉप कमांडर शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रविवार को सुरक्षाबलों को हसनपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने शाम को संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान छिपे दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मौसम खराब होने और अंधेरा होने के कारण गांव से आने-जाने के सभी रास्ते सील कर दिए गए। इस बीच रात लगभग एक बजे सुरक्षाबलों की घेराबंदी तोड़कर भागने के प्रयास में दो आतंकी मारे गए। आबादी वाला इलाका होने के कारण सुरक्षाबल एहतियात बरत रहे हैं। आशंका है कि घटनास्थल पर कुछ और आतंकी मौजूद हो सकते हैं। सुरक्षाबल सुबह होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिल रही सफलता
इस साल की शुरुआत से विशेष तौर पर दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिल रही है। इस साल अब तक मारे गए 13 आतंकियों में सात इसी इलाके में मारे गए हैं।
विज्ञापन
कुलगाम में इस सप्ताह दूसरी मुठभेड़
इससे पहले चार जनवरी को कुलगाम के ओके इलाके में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के छद्म संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के दो स्थानीय आतंकियों को मार गिराया था। इनके पास से एक एके राइफल व पिस्टल बरामद की गई थी। इसके अलावा पांच जनवरी को पुलवामा में जैश के तीन आतंकी मारे गए थे।
मजबूत इनपुट से आतंकियों को झटका
आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिल रही इस सफलता का कारण लोगों के बीच से आ रहीं खुफियां सूचनाएं हैं। पुष्ट सूचनाओं के कारण सुरक्षाबलों को जबरदस्त सफलता मिली है। हाल ही में आईजी कश्मीर विजय कुमार ने स्वीकार किया था कि मजबूत इनपुट के कारण आतंकियों को काफी नुकसान हुआ है। हमारे पास आने वाली सूचनाओं में 80 फीसदी मानवीय सूचनाएं हैं।