फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter begins between security forces and terrorists in Kulgam

J&K: कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किया लेफ्टिनेंट उमर फैयाज का हत्यारा

Sat, 02 Sep 2017 03:11 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sat, 02 Sep 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
Encounter begins between security forces and terrorists in Kulgam

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के तंत्रीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान एक आतंकी ढेर हो गया है। एनकाउंटर अभी जारी है।

विज्ञापन

  कुलगाम के तंत्रीपोरा में मुठभेड़ के दौरान मारा गया लश्कर आतंकी ईश्फाक पादेर शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या में शामिल था।
 
जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के तंत्रीपोरा में लश्कर के आतंकवादी के मारे जाने के बाद शोपियां और कुलगाम जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।
 
एसएसपी कुलगाम ने बताया कि, 1-2 आतंकवादियों के घिरे होने की जानकारी है। एनकाउंटर के दौरान ईश्फाक पादेर नाम का एक स्थानीय आतंकी मारा गया है।  62 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकियों से मुठभेड़ में जुटे हैं।

सटीक जानकारी मिलने पर SOG कुलगाम और सेना के 62 राष्ट्रीय राइफल्स ने कुलगाम के तंत्रीपोरा इलाके के बेहीबाग में घेराबंदी की। जिसके बाद गोलीबारी में एक आतंकवादी ढेर हो गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए आतंकवादी की पहचान माचिवा, कुलगाम के ईश्फाक पादेर (एलईटी) के रूप में हुई है। वह प्रथम श्रेणी आतंकवादी का था। 

पंथाचौक में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले में 1 पुलिसकर्मी शहीद

Encounter begins between security forces and terrorists in Kulgam
शहीद कमलजीत सिंह - फोटो : ANI
शुक्रवार की रात कश्मीर के पंथाचौक में एक बार फिर आतंकियों द्वारा पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया गया । जानकारी के अनुसार श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित पंथाचौक पर पुलिस पार्टी पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया था। इस हमले में 1 पुलिसकर्मी के शहीद होने और 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचनाएं है। 
 

J&K: Terrorists attack a bus of security personnel at Pantha Chowk. Five policemen injured. More details awaited. pic.twitter.com/IIvDcO0EIo

— ANI (@ANI) September 1, 2017
इस हमले के बाद सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के तमाम जवान मौके पर पहुंच गए थे। इसके साथ ही पूरे इलाके की सख्त घेराबंदी करके गहन तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के अनुसार इस आतंकी हमले को लश्कर के आतंकियों द्वारा अंजाम दिया गया।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ये आतंकी हमला रात करीब 8 बजे हुआ था, जब कि आतंकियों द्वारा बीएसएफ के कैंप के पास एक पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। इस हमले में घायल 4 पुलिसकर्मियों को अस्पताल में दाखिल किया गया है जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed