फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   empoly news

Jammu News: दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का वेतन 20 हजार करें

विज्ञापन
empoly news
ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ में वीरवार को डोगरा सदर सभा की खौड़ इकाई की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मांग की गई कि सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जाए।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता सदर सभा खौड़ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह भाऊ ने की। बैठक में करण सिंह, कालीदास, मुल्ख राज, चमन लाल, यशपाल और विजय कुमार शर्मा आदि शामिल रहे। बैठक में लोगों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सरकार से कहा कि कुछ मांगों को विधानसभा चुनाव के दौरान पूरा करने की मांग की गई थी। इसमें दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 20 हजार तक करने, उन्हें स्थायी करने, खेल विभाग में नौकरी कर रहे बतौर रहबरे शारीरिक शिक्षकों को स्थायी करने, आंगनबाड़ी से सेवानिवृत्त हो रही कर्मचारियों को पेंशन देने के लिये योजना बनाई जाए। इसके अलावा न्यू प्रताप नहर को चौड़ा कर पानी के बहाव की क्षमता बढ़ाई जाए, जम्मू से खौड़ तक ई-बसें चलाई जाएं। यह सभी मांगें अभी तक पूरी नहीं की गई हैं। सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी अमल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed