{"_id":"03f1a29c7e2568785914b8519bd60be1","slug":"employees-protest-against-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्टेट विभाग के कर्मचारियों की मांगे नहीं हो रही पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्टेट विभाग के कर्मचारियों की मांगे नहीं हो रही पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 30 Jul 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एस्टेट विभाग के पुनर्गठन, कर्मचारियों को ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन मुहैया करवाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को मुलाजिमों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कोआर्डिनेशन कमेटी आफ एस्टेट इंप्लाइज एसोसिएशन जम्मू प्रोवेंस के झंडे तले डिप्टी डायरेक्टर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते मुलाजिमों ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इस अवसर पर प्रेम सिंह बाबा ने डिप्टी डायरेक्टर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कर्मचारियों के मसलों का हल करने के बजाय उनके लिए समस्याएं खड़ी की जा रही हैं।
विज्ञापन
यशपाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को मामले में हस्तक्षेप कर कर्मचारियों के मसलों का हल करवाना चाहिए। ऐसा न होने पर हड़ताल की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन