{"_id":"487797f9ead00419a4470e2f07fc4899","slug":"employees-demand-da-on-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर मुलाजिमों को डीए का तोहफा दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर मुलाजिमों को डीए का तोहफा दे सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल मजदूर कांफ्रेंस ने राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाजिमों और पेंशनरों को गणतंत्र दिवस से पूर्व 17 फीसदी लंबित डीए का तोहफा देने की अपील की है। पत्रकार वार्ता में शनिवार को कांफ्रेंस के प्रधान सुभाष शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों को लंबित दो डीए किश्तें जारी होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
सरकार को चाहिए कि वह गणतंत्र दिवस से पूर्व डीए जारी कर कर्मचारी वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में वेतन भोगी कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। ऐसे में डीए के अलावा कर्मचारियों के पचास फीसदी डीए को मूल वेतन में जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा पीएसयू कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिए जाने, ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत 180 डेलीवेजरों को तत्काल नियमित करने पर भी जोर दिया। शास्त्री ने राज्यपाल से गुहार लगाई कि ग्रामीण विकास विभाग के डेलीवेजरों के साथ न्याय किया जाए। वहीं डेलीवेजरों का मासिक वेतन 4500 रुपये के बजाए दस हजार रुपये करने की मांग की गई। कर्मचारियों के मेडिकल अलाउंस को 300 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की मांग भी की।
विज्ञापन