फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   employees concern about their salary in festive season

त्योहारी सीजन में भी वेतन के लाले

Fri, 06 Nov 2015 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Nov 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
employees concern about their salary in festive season

त्योहारी सीजन में भी वेतन का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पीएचई विभाग के डेलीवेजर मुलाजिमों ने सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द वेतन नहीं दिया जाता है तो वह इस बार उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन


ऐसे में यदि कायदा कानून की समस्या उत्पन्न होती है, तो प्रशासन और सरकार की जिम्मेदार होंगे। वाटर वर्कर्स इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले एकत्रित मुलाजिमों ने कई महीनों से लंबित वेतन जारी करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलदीप राज सहित कम्युनिटी पार्टिसिपेशन वर्कर मनोहर लाल ने कहा कि सरकार डेलीवेजर मुलाजिमों के लिए अलग से नीति बनाने का भरोसा दिला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस नीति के बनने से पूर्व डेलीवेजर मुलाजिमों का 27 महीनों का बकाया वेतन जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेलीवेजर मुलाजिमों से सरकार लगातार काम तो ले रही है, लेकिन उन्हें बरसों लगातार वेतन से वंचित रखा जा रहा है।


आईटीआई गगनदीप सिंह ने कहा कि जिला योजना के तहत जब तक वेतन जारी हुआ मुलाजिमों को समय पर वेतन मिलता रहा, लेकिन जब से वेतन को स्टेट प्लान में रखा गया है, तो वेतन वितरण के लिए लगातार विलंब किया जा रहा है। इस अवसर पर अर्जुन सिंह, बंसीलाल, शामलाल, महादेव सिंह, अजय बाली, राकेश वर्मा, प्रदीप सिंह, अमरजीत सिंह, मुनीर अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed