{"_id":"f143ca63aa286dd539d41eee64a196c9","slug":"emphasis-on-filling-the-vacant-post-of-lecturer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक्चरर के खाली पद भरने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक्चरर के खाली पद भरने पर जोर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 05 Jan 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हायर सेकेंडरी स्तर के स्कूलों में लेक्चरर के सैकड़ों रिक्त पड़े पदों को आल जेएंडके प्लस टू लेक्चरर फोरम ने जल्द भरने पर जोर दिया है। रविवार को आल जेएंडके प्लस टू लेक्चरर फोरम की मासिक बैठक प्रधान नरेंद्र सिंह जंबाल की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने स्कूलों में लेक्चररों के रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक, मुख्य अधिकारी अधिकारी, डाइट के प्रिंसिपल, लेक्चरर आदि प्रभारी के तहत सालों से काम कर रहे हैं और उन्हें नियमित करने में बेवजह देरी हो रही है। जंबाल ने कहा कि शारीरिक शिक्षा विभाग के लेक्चररों की वेतन विसंगतियों को भी दूर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने प्लस टू स्कूलों के प्रिंसिपलों के ग्रेड के बढ़ाने में देरी पर भी सवाल उठाये और केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों के प्रिंसिपलों की तर्ज पर स्कूली शिक्षा विभाग के प्रिंसिपलों के पे ग्रेड बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा प्लस टू व्यवस्था के लेक्चचरों को रनिंग पैटर्न के लाभी की मांग भी की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने स्कूली शिक्षा बोर्ड की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो परीक्षा अक्तूबर में होनी चाहिए उसे जनवरी में करवाया जा रहा है। पिछले साल हायर सेकेंडरी परीक्षा में पेपर लीक के मामले सामने आए। उन्होंने स्कूली शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षा बोर्र्ड में अहम पदों पर नियुक्त करने पर जोर भी दिया।