फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Emergency Control Room to be set up at the District Headquarter

बाढ़ की स्थिति से निपटने की योजना बनाई

विज्ञापन
Emergency Control Room to be set up at the District Headquarter
सांबा। जिले में बाढ़ से निपटने के लिए वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए एडीसी सांबा विकास गुप्ता ने बाढ़ में राहत व बचाव कार्य में विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में नदी के तटवर्ती, देवक और बईं नाला बाढ़ चैनलों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जाने वाले एहतियाती उपायों के बारे में विस्तार चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में फैसला किया गया कि जिले की सभी नदियों में जल स्तर की रिकॉर्डिंग और निगरानी की कवायद दैनिक आधार पर की जाएगी, जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। स्थिति की निगरानी के लिए संपर्क नंबर 01923-243248 और कार्यकारी अभियंता बाढ़ नियंत्रण के कार्यालय में उप-नियंत्रण कक्ष का नंबर 01923-246857 सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा डीसी कार्यालय में 24 घंटे के लिए आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। ताकि किसी भी परिस्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। इस दौरान संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लिए वायरलेस सेट रखने को कहा गया। एडीसी ने शैक्षिक संस्थानों और पंचायत घर की पहचान के निर्देश भी दिए ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को ठहराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सहायक आयुक्त राजस्व कुलभूषण खजुरिया, उप-जिलाधिकारी विजयपुर विजय शर्मा, तहसीलदार, कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग के अलावा पीएचई विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त पुलिस, एसडीआरएफ और सेना के अधिकारी उपस्थित थे।
मशीनरी को तैयार रखने के निर्देश
बैठक में सेना, सीआरपीएफ और सिविल डिफेंस के अधिकारियों को अपने सदस्यों और मशीनरी को हमेशा तैयार रखने को कहा गया। इसके अलावा टेंट, रेत की थैलियां, लालटेन, पेट्रोमैक्स, डोजर, रस्सियां और लाइफ जैकेट के अलावा स्ट्रेचर, इमरजेंसी लाइट, फावड़े और पर्याप्त कंबल का स्टोर रखने को कहा गया। मेकेनिकल सिंचाई निर्माण विभाग सांबा कस्बे में निचले इलाकों की पहचान के लिए डाइनिंग पंप उपलब्ध कराएगा।

नालों की पानी की निकासी सुनिश्चित हो
एडीसी ने नगरपालिकाओं और आरएंडबी को निर्देश दिया कि वे मानसून के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति पैदा न हो। नालों से पानी की निकासी सुनिश्चित करने की पहल करें। एडीसी ने सहायक निदेशक सीएपीडी को किसी भी आपात स्थिति में आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दुकानों में पर्याप्त राशन स्टॉक करने को कहा। पहाड़ी और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बंफर स्टॉक का प्रावधान भी समय पर सुनिश्चित किया जाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed