फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eleven vehicles seized by jammu kashmir police because of overloading

ओवर लोडिंग पर लगाम न लगने पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, वाहन जब्त

Tue, 25 Sep 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 25 Sep 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
eleven vehicles seized by jammu kashmir police because of overloading
- फोटो : फाइल
बार-बार चालान काटने व चेतावनी देने के बाद भी जब कई वाहन चालकों ने यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो पुलिस को कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस ने एसएसपी युगल मनहास के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 11 वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके वाहन जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जिले के थन्नामंडी और दरहाल में ओवरलोडिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। बार-बार चालान काटने के बाद भी कुछ चालक ओवर लोडिंग करने से बाज नहीं आ रहे ओर यात्रियों के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। मजबूर होकर पुलिस को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन


पुलिस ने मोहम्मद सलीम, शिराज अहमद, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद यूनिस, शकूर सम्याल, शौकत हुसेन, मोहम्मद अशफाक, नसीर अहमद, मारूफ खान के खिलाफ थन्नामंडी व दरहाल थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने उक्त वाहन चालकों द्वारा चलाए जा रहे सभी वाहनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed