{"_id":"5baa2f55867a557ff5670cb4","slug":"eleven-vehicles-seized-by-jammu-kashmir-police-because-of-overloading","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोडिंग पर लगाम न लगने पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोडिंग पर लगाम न लगने पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, वाहन जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 25 Sep 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार-बार चालान काटने व चेतावनी देने के बाद भी जब कई वाहन चालकों ने यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो पुलिस को कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस ने एसएसपी युगल मनहास के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 11 वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके वाहन जब्त कर लिए हैं।
एसएसपी ने बताया कि जिले के थन्नामंडी और दरहाल में ओवरलोडिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। बार-बार चालान काटने के बाद भी कुछ चालक ओवर लोडिंग करने से बाज नहीं आ रहे ओर यात्रियों के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। मजबूर होकर पुलिस को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी।
पुलिस ने मोहम्मद सलीम, शिराज अहमद, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद यूनिस, शकूर सम्याल, शौकत हुसेन, मोहम्मद अशफाक, नसीर अहमद, मारूफ खान के खिलाफ थन्नामंडी व दरहाल थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने उक्त वाहन चालकों द्वारा चलाए जा रहे सभी वाहनों को जब्त कर लिया है।