{"_id":"5a210ef7d867c24ebcdbba596c458288","slug":"elephant-teath-another-another","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 18 Jul 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
राज्य कबीना की बैठक में सत्ताधारी गठबंधन दलों नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के मंत्रियों के बीच रिफ्यूजियों के मसले पर तीखी तकरार सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले करीब साढ़े पांच सालों से हम साथ-साथ हैं, का राग अलाप रहे दोनों दलों को लोकसभा चुनाव में रियासत की छह लोकसभा सीटों में से एक भी सीट हासिल नहीं हुई है। अब विधानसभा चुनाव साल के आखिर में होने है। ऐसे में वोट बैंक को मजबूत बनाने के लिए दोनों दलों ने कवायद तेज कर दी है। वहीं कुछ लोग दोनों दलों में तकरार पर चुटकी भी ले रहे हैं और कह रहे हैं कि हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और होते हैं। इसलिए दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर निशानेबाजी तेज कर दी है।
विज्ञापन