{"_id":"05a10f3711e92fd808cd23e7c3dfa204","slug":"electricity-will-be-a-challenge-in-next-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर बिजली आपूर्ति चुनौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर बिजली आपूर्ति चुनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 31 Dec 2015 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के लिए नए साल 2016 का स्वागत बिजली आपूर्ति को सुचारु रख करना चुनौती से कम नहीं है। बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के चीफ इंजीनियर अश्विनी गुप्ता का कहना है कि जम्मू शहर में केंद्रीय प्रायोजित आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के चलते निर्माण एजेंसी इरकान के कटौती शेड्यूल के अलावा विभाग की ओर से शहरी इलाकों में कोई कटौती रूटीन में नहीं की जा रही।
विज्ञापन
नए साल पर भी कोशिश की जाएगी कि साल का आगाज बिजली सुचारु रखकर किया जाए। हालांकि ढांचागत खराबी या तकनीकी फाल्ट आने पर बिजली गुल होने से इंकार नहीं किया जा सकता। बुधवार को शहर और इसके कई बाहरी इलाकों में आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के चलते घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन
सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक छन्नी रामा, मलिक मार्केट, पंपोश कालोनी, चिनार कालोनी और साथ लगते इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रही। सुबह 10 से शाम चार बजे तक कनाल रोड, शक्ति नगर, कृष्णा नगर में बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के चलते दो जनवरी शनिवार को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक बिक्रम चौक, पुलिस लाइंस और इसके आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
एसडीआरएफ के अंतर्गत स्टेबलाइजेशन के कार्य के तहत 31 दिसंबर, एक, दो और तीन जनवरी को सुबह नौ से सायं पांच बजे तक 33 केवी रियासी एक लाइन और केवी ग्रिड स्टेशन कटड़ा के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित होगी।