{"_id":"eef6272a1069bad6715b1293cd8107a1","slug":"electricity-transformers-sent-to-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग के ट्रांसफार्मर कश्मीर भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग के ट्रांसफार्मर कश्मीर भेजे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Sep 2014 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में बाढ़ के बाद इन्फ्रास्ट्रक्चर को पटरी पर लाने के लिए जारी कवायद के तहत केंद्र सरकार द्वारा जम्मू संभाग के लिए भेजे गए बिजली ट्रांसफार्मरों को श्रीनगर रवाना कर दिया गया है। हालांकि कश्मीर के लिए केंद्र से अलग ट्रांसफार्मर भेजे गए थे। प्रदेश भाजपा ने इसे जम्मू संभाग से भेदभाव करार देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा प्रकोष्ठों के संयोजक सत शर्मा सीए का कहना है कि केंद्रीय बिजली मंत्रालय से 100, 63 और 40 केवी के डेढ़ सौ से अधिक ट्रांसफार्मर जम्मू संभाग के बिजली ढांचे को दुरुस्त करने के लिए भेजे थे, लेकिन बिजली मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और बिजली राज्य मंत्री विकार रसूल बनिहाली ने इन ट्रांसफार्मरों को कश्मीर में भेज दिया।
विज्ञापन
सत शर्मा सीए ने कहा कि भाजपा कश्मीर में बिजली आपूर्ति बहाली के खिलाफ नहीं है, लेकिन कश्मीर के लिए केंद्र ने अलग से ट्रांसफार्मर भेजे हैं। केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर के लिए भेजे गए ट्रांसफार्मर पहले ही श्रीनगर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा ऐसे भेदभाव को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। बेहतर होगा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और बिजली राज्य मंत्री इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करें।
विज्ञापन