फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Electricity Shutoff All Night in Karloop Village

Jammu News: करलूप गांव में रात भर गुल रही बिजली, गर्मी से बुजुर्ग व बच्चे बेहाल

विज्ञापन
Electricity Shutoff All Night in Karloop Village
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के करलूप गांव में बुधवार की रात बिजली बंद रहने लोग खासे परेशान रहे। आग उगलती इस गर्मी में बिना बिजली के लोगों के दिन और रात का चैन गायब है। करलूप गांव रात भर अंधेरे में डूबा रहा। भीषण गर्मी में लोग अपने छोटे बच्चों और बड़े-बुजुर्गों के साथ पूरी रात जागकर गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विशाल, राहुल और नवीन का कहना है कि गर्मियां शुरू होते ही लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। करलूप गांव में बिजली के तारे सालों पुराने हैं। थोड़ी सी हवा चलने पर तार टूट जाते हैं। कुछ दिन पहले भी बिजली के तार टूट गए थे, जिसके चलते उन्हें रात भर बिना बिजली के ही रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि बीती रात भी एक साथ तीन बिजली के तीन तार टूट गए जिनको वीरवार दोपहर तक बदला गया जिससे लोगों ने अभी राहत कि सांस ली है। इलाके में कब बिजली आती है, कब जाती है और कोई तय समय नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो जम्मू-कश्मीर को आदर्श प्रदेश बनाने की बातें हो रही हैं वहीं दूसरी ओर लोग बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed