फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Electricity remained shut for five and a half hours in the city on Navratri, anger among people

Jammu News: नवरात्र पर शहर में साढ़े पांच घंटे बंद रही बिजली, लोगों में रोष

Mon, 15 Apr 2024 04:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 15 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained shut for five and a half hours in the city on Navratri, anger among people
राजपुरा कस्बे की बस्तर दो में आई परेशानी, एडीसी ने दिए बिजली न काटने के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के राजपुरा कस्बे की बस्तर दो में रविवार सुबह 11 से शाम साढ़े 4 बजे तक बिजली की कटौती किए जाने से लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नवरात्र के समय बिजली कटौती किए जाने से त्योहारों की अनदेखी की जा रही है।
लोगों के अनुसार साढ़े पांच घंटे तक बिजली के गुल रहने कारण लोगों के इनवर्टर तक जवाब दे गए थे। उन्होंने कहा कि उनकी बस्ती में केबल बिछाई जा रही है। ऐसे में बिजली की कटौती करने पर लोग नाराज हैं। इस बारे में केवल बिछा रहे लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन से बिजली कटौती की अनुमति दी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस बारे में जिला उपायुक्त से मिल कर उन्हें शिकायत करेंगे कि नवरात्र पर बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

बाक्स
जिला प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि नवरात्र के दौरान बिजली की कटौती नहीं की जाए। प्रशासन की ओर से किसी को कोई अनुमति नहीं दी है कि नवरात्र के दौरान बिजली की कटौती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश शर्मा
एडीसी सांबा।
सेफ्टी किट बिना खंभों पर चढ़ रहे श्रमिक
सांबा। जिले में केवल बिछा रहे ठेकेदार श्रमिकों को बिना सेफ्टी किट के ही खंभों पर चढा रहे हैं। ऐसे में यदि कोई हादसा हो गया तो इस की जिम्मेवारी किस की है। जानकारी के अनुसार कि इन दिनों राजपुरा तहसील के तहत गावों में बिजली की केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में बाहरी राज्यों से श्रमिक खंभों पर चढ़कर केबल बिछा रहे हैं। इस दौरान श्रमिकों की सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं, उन्हें बिना सेफ्टी किट के खंभों पर चढ़ाया जाता है। प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

कुष्णा सक्सेना

कुष्णा सक्सेना

कुष्णा सक्सेना

कुष्णा सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed