फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Electricity rates may increase in Jammu and Kashmir and Ladakh next month

झटका: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले माह बढ़ सकती हैं बिजली की दरें, घरेलू उपभोक्ताओं को पड़ेगी महंगाई की मार

Thu, 11 Aug 2022 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Aug 2022 11:04 AM IST
सार

नियामक आयोग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सभी वर्गों में बिजली के प्रति यूनिट रेट औसतन 18 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव पर गौर कर रिपोर्ट को अंतिम रूप देने का काम हो रहा है। नई दरें जम्मू कश्मीर के अलावा लद्दाख में भी लागू होंगी। 

विज्ञापन
Electricity rates may increase in Jammu and Kashmir and Ladakh next month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सितंबर से उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगा सकता है। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली किराया बढ़ोतरी के विभाग के प्रस्ताव पर जन सुनवाई से लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों का पक्ष जानने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। जल्द ही आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है। 
विज्ञापन


नियामक आयोग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सभी वर्गों में बिजली के प्रति यूनिट रेट औसतन 18 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव पर गौर कर रिपोर्ट को अंतिम रूप देने का काम हो रहा है। नई दरें जम्मू कश्मीर के अलावा लद्दाख में भी लागू होंगी। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार गत वर्ष बिजली विभाग ने 2946 करोड़ की बिजली खरीदी, लेकिन बिजली किराये से करीब 1476 करोड़ का राजस्व ही हासिल हुआ। इसके अलावा बिजली ढांचा मरम्मत, कर्मचारियों के वेतन व अन्य खर्च मिलाकर विभाग को करीब 2003 करोड़ का घाटा सहना पड़ा है। इस घाटे से उबरने के लिए विभाग ने बिजली किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव मई 2022 में विद्युत नियामक आयोग को सौंपा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियामक आयोग अगर बिजली विभाग के प्रस्ताव पर पूरी तरह से मुहर लगा देता है तो विभाग के सालाना राजस्व में करीब 412 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी। 
बिजली किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव में सौ यूनिट तक दो रुपये और 400 यूनिट तक पांच रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। बिना मीटर लगे इलाकों में एक किलोवाट से दो किलोवाट तक का किराया पहले 650 रुपये था जिसे बढ़ाकर 800 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव है। 

औद्योगिक क्षेत्रों में एलटी बिजली आपूर्ति वाले क्षेत्रों में प्रति किलोवाट का किराया पहले साढ़े तीन रुपये प्रति यूनिट था जोकि बढ़कर पांच रुपये प्रति यूनिट तक हो सकता है।

बिजली किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर जम्मू पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड नियामक आयोग के दिशा निर्देशों के तहत आयोग व हितधारकों के साथ बैठक  की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। किराया बढ़ोतरी पर आखिरी फैसला जम्मू कश्मीर और लद्दाख विद्युत नियामक आयोग को ही लेना है।  
-शिव अनंत तयाल (आईएएस), प्रबंधक निदेशक जेपीडीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed