फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electricity problem

Jammu News: बिजली संकट बरकरार, दिन भर कटाैती, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
electricity problem
- मरम्मत कार्य में जुटा विभाग, बाहुफोर्ट में छह ट्रांसफार्मर बदले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में बिजली की आंख-मिचौनी से लोग आठवें दिन भी परेशान रहे। बीते मंगलवार बाढ़ से पोल और ट्रांसफार्मरों को भारी नुकसान पहुंचा है। अस्थायी प्रबंध कर बिजली मुहैया करवाई जा रही है। लोड बढ़ने पर कटाैती की जा रही है। कुछ जगहों पर तकनीकी खराबी भी सामने आई है।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 220 केवी बर्न-किशनपुर ट्रांसमिशन लाइन के क्षतिग्रस्त टावरों की मरम्मत जारी है। बिजली कटौती के कारण पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा है। बाहुफोर्ट इलाके में छह ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। कुछ इलाकों में तार भी बदले गए हैं। मुटठी, रूपनगर, बन तालाब सहित अन्य इलाकों में मरम्मत कार्य जारी है। पहले यहां पर अस्थायी प्रबंध किए गए थे। अब क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को हटाने का काम जारी है। अगले सप्ताह तक लोगों को स्थायी व्यवस्था मिल सकेगी।
विज्ञापन

बिजली कटौती दिन में पांच से छह घंटे हुई है। इससे सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी दिक्कत आई है। व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है। एक्सईएन अवनीत गुप्ता ने बताया कि स्थायी प्रबंध किए जा रहे हैं। ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम चल रहा है। पहले की अपेक्षा कम कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed