{"_id":"cd71fc498a732492586784fd44aad5c7","slug":"electricity-out-of-control-from-today-in-the-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बिजली की घंटों कटौती झेलने को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बिजली की घंटों कटौती झेलने को रहें तैयार
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Fri, 23 Oct 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन के बीच बिजली की घंटों कटौती झेलने के लिए बिजली उपभोक्ता शुक्रवार 23 अक्तूबर से तैयार रहें। केंद्रीय प्रायोजित योजना आरएपीडीआरपी के तहत बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए निर्माण एजेंसी इरकान इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से कई इलाकों में बिजली शट डाउन लिया हुआ है।
विज्ञापन
बिजली कटौती का यह सिलसिला 29 अक्तूबर तक जारी रहने वाला है। बिजली कटौती शेड्यूल के तहत 23 अक्तूबर शुक्रवार को छन्नी हिम्मत, सैनिक कालोनी, एमईएस सुंजवा, चौआदी, मलिक मार्केट और आसपास के मोहल्लों में सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन
25 अक्तूबर को गांधी नगर, गोल मार्केट, बिक्रम चौक, एमईएस, विश्वविद्यालय में सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। 27 अक्तूबर को छन्नी हिम्मत, सैनिक कालोनी, एमईएस सुंजवा, चौआदी, मलिक मार्केट में सुबह आठ से सायं छह बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
29 अक्तूबर को सुबह आठ से सायं छह बजे तक सैनिक कालोनी, चौआदी में बिजली की आपूर्ति प्रभावित होगी। प्रेम नगर, कासिम नगर, क्रिश्चियन कालोनी और आसपास के इलाकों में 23, 25, 26 और 27 अक्तूबर को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी।
25 अक्तूबर को जानी पुर ग्रिड स्टेशन, रूप नगर, बनतालाब व आसपास के इलाकों में सुबह 9:30 से दोपहर डेढ़ बजे तक बिजली की आपूर्ति रहेगी। बिजली विभाग की ईएमएंडआरई विंग के चीफ इंजीनियर अश्विनी गुप्ता के अनुसार आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहे कार्य के लिए निर्माण एजेंसी इरकान इंटरनेशनल की ओर से पावर शटडाउन लिया गया हैं ताकि कार्य जल्द पूरा किया जा सकें।
बिजली कटौती होने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ेगा। अभी भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अपर और लोअर कृष्णानगर में पहले सुबह और शाम को दोनों वक्त पानी आता था, लेकिन अब सिर्फ सुबह के समय ही पानी आता है।
इसी तरह अन्य इलाके भी हैं जहां लोग पहले से ही पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। बिजली कटौती किए जाने से ऐसे इलाकों में पेयजल संकट गहरा सकता है।