{"_id":"666798ccb313cf7502032884","slug":"electricity-lines-are-shifted-from-trees-to-open-jammu-news-c-10-jam1008-377790-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पेड़ों से खुली जगहों में डायवर्ट होंगी बिजली की लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पेड़ों से खुली जगहों में डायवर्ट होंगी बिजली की लाइनें
विज्ञापन
- चार बार तेज हवा चलने से हो चुका है करोड़ों का नुकसान, अब सर्वे होगा
- अधिकांश जगहों में पेड़ों से गुजरती है तारें, हवा चलने से खंभों, तारों को होता नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली कारपोरेशन अब पेड़ों से गुजरने वाली तारों को खाली जगह पर डायवर्ट करेगा। इसके लिए कारपोरेशन की ओर से सर्वे करवाया जाएगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि, तार पेड़ों से गुजरते हैं। हवा चलने पर टहनियां तारों पर गिरने से शहर सहित पूरे जिले में आपूर्ति ठप पड़ रही है। बिजली कर्मचारियों को आपूर्ति बहाल करने के लिए दिनरात काम करना पड़ रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति के लिए अस्थायी प्रबंध कर भी सप्लाई बहाल करनी पड़ रही है। कुछ इलाकों में हालात यह हैं कि तारों को पेड़ों के साथ बांधा गया है। इससे दुर्घटना होने का अंदेशा भी रहता है।
बिजली कारपोरेशन के अनुसार वर्ष 2018 में पहली बार सर्वे किया गया था। इस दौरान शहर में तारों को हटाया गया था। अभी इस प्रोजेक्ट में काम होना बाकी है। अब पूरे जिलेभर में सर्वे किया जाएगा। इसमें सुरक्षित स्थानों से बिजली की तारों को निकाला जाएगा। हवा चलने पर बिजली बाधित नहीं होगी। मई और जून में हुई बारिश और आई आंधी के कारण 85 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। इससे पहले भी इतना ही दुकान फरवरी और अप्रैल तक हो चुका है।
कोट
बिजली की तारों को पेड़ों से हटाया जाएगा। इसके लिए सर्वे करवाया जाएगा। तेज हवा चलने पर लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
- मनहर गुप्ता, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन