फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Electricity InfraStructure will Strong in City

Jammu News: शहर में बिजली ढांचा होगा मजबूत, कटौती व चोरी पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
Electricity InfraStructure will Strong in City
- 200 से ज्यादा नए ट्रांसफार्मर लगेंगे, कवर्ड वायर डाली जाएंगी
विज्ञापन

- 2026 दिसंबर तक होगा काम पूरा, ग्रिड स्तर पर भी बदलाव होगा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गर्मी और सर्दी में बिजली की कटौती और चोरी की समस्या के निदान के लिए बिजली ढांचे को मजबूत करने पर काम होगा। शहर भर में 200 से ज्यादा नए ट्रांसफार्मर लगेंगे और कुछ को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं, कवर्ड वायर डाली जाएंगी।
मौजूदा समय में शहर में 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है, 30 फीसदी शेष है। काम दिसंबर 2026 तक पूरा होना है। अलग-अलग प्रोजेक्टों पर काम अक्तूबर से आरंभ होना है। बिजली कारपोरेशन के अनुसार इस बार 11, 33 केवी तारों को बदला जाना है। अक्सर गर्मी और सर्दी में लोड बढ़ने पर तार जलते हैं। इसके साथ ही कंडक्टरों को बदला जाएगा। कुल चार चरणों में काम होना है। ग्रिड स्तर पर भी बदलाव होगा। इस पर कुल एक हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट विंग ने इसके लिए डीपीआर तैयार कर लिए हैं और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। शहर में काम निपटाने के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी काम होगा। ग्रामीण इलाकों में हालत यह है कि अधिकांश जगहों में खंभे ही नहीं हैं। तार या तो पेड़ों से बांधे हैं या फिर जमीन को छू रहे हैं। इन इलाकाें में पहले खंभे लगाए जाएंगे। 20 हजार से ज्यादा खंभे लगने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
बिजली ढांचे को मजबूत किया जाएगा। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में काम होगा। कुल चार चरणों में काम निपटाया जाएगा। ग्रिड स्टेशन से लेकर 11केवी लाइन को अपग्रेड किया जाना है। कवर्ड वायर डाली जाएंगी। इससे बिजली चोरी रुकेगी।
- केके थापा, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed