{"_id":"6668ee149e04d562cd00f56b","slug":"electricity-cut-samba-news-c-289-1-sjam1009-102793-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भीषण गर्मी में शोपीस बने पंखे व कूलर, हांफ रही बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भीषण गर्मी में शोपीस बने पंखे व कूलर, हांफ रही बिजली व्यवस्था
Wed, 12 Jun 2024 06:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी में बिजली कटों से लोगों की नींद उ़ड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था हांफ रही है। प्रचंड गर्मी में बिजली कटों से लोगों की नींद उड़ गई है। सोमवार रात व मंगलवार दिन भर बिजली की आंखमिचौली जारी रही। लोगों के इनवर्टर तक हांफने लगे।
सीमावर्ती गावों के किसान भी बिजली कटों से परेशान रहे। किसान तरसेम, तरसेम व सूरम सिंह के अनुसार इन दिनों धान की पनीरी लगाई जा रही है, जिसके लिए पानी की जरूरत है, जबकि बिजली कट से किसान परेशान हैं। पंप सेट तक नहीं चल पा रहे हैं। आम लोग भी गर्मी से बेहाल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार हर माह बिजली के बिल बढ़ाकर दिए जा रहे हैं, जबकि बिजली के कट पहले से अधिक कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग के अधिकारियों को फोन किए जाते हैं, लेकिन कोई समाधान का भरोसा ही मिलता है। इसको लेकर लोग परेशान हैं। उन्होंने एलजी से मांग उठाई है कि लोग बिजली के बिल का भुगतान तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सुचारू बिजली भी दी जाए।