{"_id":"594b23e6f319bbd03b4595447b6b6f71","slug":"electricity-cut-in-summer-is-killing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के सितम से गर्मी का डबल अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के सितम से गर्मी का डबल अटैक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में पारे के 41 डिग्री के पार पहुंचने के साथ ही बिजली की आंखमिचौनी के सितम ने लोगों को गर्मी का डबल अटैक दिया। हर आधे पौने घंटे में बिजली कट होते रहे और लोगों गर्मी से हाहाकार मचाते रहे। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने और ढांचे पर ओवरलोड की वजह से वीरवार को ही जम्मू जिले के विभिन्न इलाकों में करीब दर्जन भर ट्रांसफार्मर जल गए। इसके अलावा कई ट्रांसफार्मरों में आग लग गई और वह जलने से किसी तरह बच गए।
विज्ञापन
इन सबके बीच लोगों को बिजली कटौती और गर्मी की वजह से भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। हर दस से पंद्रह मिनट बाद बिजली कट होने के चलते लोगों के बिजली उपकरण भी जलना शुरू हो गए हैं। कभी बिजली लो वोल्टेज हो रही है तो कभी हाई। बिजली आने और जाने का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारियों के पास केवल रटारटाया जवाब है कि बिजली ढांचे पर ओवरलोड काफी ज्यादा हो गया है और इस वजह से बिजली कट मजबूरी में लगाने पड़ रहे है। हालांकि उपमुख्यमंत्री एवं बिजली मंत्री डा. निर्मल सिंह का कहना है कि बिजली परिदृश्य में सुधार लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल उसका कोई असर दिखता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति चरमराई
बेतरतीब बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। पीएचई विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति का पूरा सिस्टम पंपिंग पर निर्भर करता हैं और बिजली होने पर ही पंप काम कर पाते हैं।