बारिश प्रभावित इलाकों में अब तक बिजली नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान से आफत की बारिश से मढ़ और रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र के कई प्रभावित इलाकों में अब तक भी बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई।
क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे को बहाल करने के लिए विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया गया है लेकिन इसमें अभी एक से दो दिन का समय लग सकता है।
करीब 25 ट्रांसफार्मर जले
बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर वी कुंडल का कहना है कि बाढ़ में करीब 25 ट्रांसफार्मर जल गए थे।
इसके अलावा बिजली ढांचे में खंभों और तारों को भी नुकसान पहुंचा है।
उनका कहना है कि मढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मरों को स्थापित करने के लिए भेज दिया गया है।
ढांचे का मरम्मत कार्य भी चल रहा है। काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी।
लोगों को झेलनी पड़ रही दोहरी मार
मढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखनंदन चौधरी का कहना है कि कई गांवों में ढांचे को पहुंचे नुकसान की वजह से बिजली गुल होने से लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
बिजली और पानी की आपूर्र्ति को पूरी तरह से बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है।