{"_id":"f49d96a98a8502958a02a2a2043f9a9b","slug":"electricity-cut-from-12-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह दिनों से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह दिनों से बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला,महानपुर
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के मुख्य बाजार और आसपास के घरों को पिछले बारह दिनों से बिजली संकट से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बंद है। देवेंद्र शर्मा, सुरिंद्र गुप्ता, शुभ कुमार, राकेश कुमार, प्रेम लाल ने बताया कि पिछले बारह दिनों से बाजार में बिजली की समस्या बनी हुई है।
इन बारह दिनों में ट्रांसफामर दो बार जल चुका है, लेकिन विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। ऐसे में बाजार और आसपास के घरों को बिजली नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि विभाग रिपेयर ट्रांसफार्मर बाजार में भेज देता है जिसके कारण वह टिक नहीं पाता और जल जाता है। उन्होंने कहा कि विभाग को कई बार कहा है कि लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर भेजे, विभाग ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग से ट्रांसफार्मर लगवाकर लोगों की समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।