फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electric line fault cause late of trains on jalandhar pathankot rail section,several trains late

तपती धूप में फंसे हजारों मुसाफिर, इस फॉल्ट से आठ ट्रेनें लेट, 12 घंटे देर से पहुंची अमरनाथ एक्सप्रेस

Fri, 13 Sep 2019 11:16 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 13 Sep 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
electric line fault cause late of trains on jalandhar pathankot rail section,several trains late
जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जालंधर-पठानकोट रेल सेक्शन में बिजली के 25केवी तार में आए फॉल्ट से जम्मू रूट की आठ ट्रेनों का परिचालन शुक्रवार सुबह से शाम तक प्रभावित रहा। इससे गर्मी और उमस के बीच फंसे हजारों की संख्या में रेल यात्री परेशान रहे। बिजली लाइन में यह खराबी पंजाब के टांडा-चौलांग के बीच तार पर पेड़ गिरने से बताई गई है। 
विज्ञापन


इसका असर जम्मू आने वाली सात और जम्मू से रवाना होने वाली एक ट्रेन पर पड़ा। शुक्रवार शाम 6.40 बजे ट्रेनों का नियमित परिचालन बहाल कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक बिजली लाइन फॉल्ट से जम्मू आने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस (15653) निर्धारित समय से बारह घंटे देरी से पहुंची। 
विज्ञापन


वहीं उत्तर संपर्क क्रांति (12445) ट्रेन जम्मू में निर्धारित समय से पांच घंटे लेट पहुंची। शालीमार एक्सप्रेस (14645) निर्धारित समय से पांच घंटे, अजमेर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (12413) पांच घंटे 25 मिनट, जम्मू-कोलकाता रूट पर चलने वाली ट्रेन नंबर 13151 छह घंटा 30 मिनट और झेलम एक्सप्रेस (11077 ) जम्मू में छह घंटे की देर से पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जम्मू मेल (14033 ) अपने निर्धारित समय से तीन घंटे लेट हो गई। इधर, जम्मू से जाने वाली जम्मू-गया एक्सप्रेस (15654) अपने शेड्यूल से तीन घंटे 15 मिनट की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed