फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election symbol allotted to small parties in jammu kashmir

रियासत के चुनाव में उम्मीदवारों को मिलेंगे कामन सिंबल

Fri, 31 Oct 2014 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 31 Oct 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
election symbol allotted to small parties in jammu kashmir

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने रियासत की दो छोटी राजनीतिक पार्टियों को नया चुनाव चिह्न प्रदान किया है। जिसे वे रियासत में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान अपने उम्मीदवारों को एक जैसा चुनाव चिह्न प्रदान कर सकेंगे।

विज्ञापन


आयोग ने मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखे पत्र में जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस को 32 विधानसभा सीटों के लिए टेबल और आल जम्मू एंड कश्मीर लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों को 87 सीटों के लिए कारपेट चुनाव चिह्न प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इन रजिस्टर्ड अन-रिकोग्नाइज्ड पार्टियों को ‘चुनाव चिह्न आर्डर 1968’ के पारा 10 बी के तहत यह चुनाव चिह्न प्रदान किए हैं, ताकि वे अपने उम्मीदवारों को एक जैसे चुनाव चिह्न के साथ चुनाव मैदान में उतार सकें। आयोग ने अपने  आदेश में कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में दोनों पार्टियों के उम्मीदवार खड़े नहीं होंगे, वहां अन्य उम्मीदवारों को फ्री चुनाव चिह्न के रूप में टेबल और कारपेट प्रदान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि सिंबल आर्डर के पारा 10 बी के नियम के अनुसार यदि दोनों पार्टियां कुल विधानसभा सीटों के दस फीसदी पर अपने उम्मीदवार उतारने में असफल रहती हैं तो वह कामन सिंबल पाने की हकदार नहीं होंगी और ऐसी परिस्थितियों में यह चुनाव चिह्न अन्य उम्मीदवारों को दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed