{"_id":"5daf5d038ebc3e93a230e3cb","slug":"election-rspura-news-jmu195780492","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी चुनाव का थमा प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी चुनाव का थमा प्रचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। बीडीसी चुनावों को लेकर प्रचार मंगलवार शाम को थम गया। 24 अक्तूबर को मतदान होगा। इसके चलते मंगलवार को प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झौंक दी। उन्होंने सरपंचों-पंचों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
ब्लॉक सुचेतगढ़ से भाजपा प्रत्याशी तरसमे सिंह ने सतराइयां व सत्तोवाली गांव में प्रचार कर सर्मथन मांगा। इस मौके पर सत्तोवाली पंचायत की सरपंच वीणा देवी, नायब सरपंच कुलदीप सिंह, पंच प्रवीन सिंह, पंच पवन शर्मा, पंच सुदेश कुमारी, कर्मजीत सिंह, पंच रंजीत सिंह, सुचेतगढ़ मंडल प्रधान र्स्वण सिंह चिब व सचिव गार सिंह आदि मौजूद रहे।
आरएस पुरा उपजिले के तीन ब्लॉक में 63 पंचायतें हैं। ब्लॉक आरएस पुरा से सात उम्मीदवार मैदान में हैं। 19 पंचायतों के 171 सरपंच-पंच मतदान करेंगे। ब्लॉक मीरां साहिब में नौ उम्मीदवार मैदान में है और यहां की 23 पंचायतों के 207 सरपंच-पंच उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। ब्लॉक सुचेतगढ़ की 21 पंचायतों से छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। 196 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। ब्लॉक मीरां साहिब से उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा है। ब्लॉक आरएस पुरा से दो उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया था। प्रशासन ने मतदान को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए है।