{"_id":"9e6f89e3cf37c37c7100efd51010e5bf","slug":"election-over-but-barbed-wire-not-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव खत्म, नहीं हटे कंटीले तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव खत्म, नहीं हटे कंटीले तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 27 Dec 2014 08:58 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक दलों की रैलियां सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए इस्तेमाल किए गए कंटीले तार अब हादसों को न्योता दे रहे हैं। तारों में उलझ कर लोग घायल हो रहे हैं। कई वाहन भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। चुनाव में बड़ी रैलियां अधिकतर बस स्टैंड और खेल मैदानों में ही आयोजित हुईं।
विज्ञापन
यहां मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा के लिए कंटीले तार का इस्तेमाल किया गया। रैलियां खत्म होने के बाद तारों को नहीं हटाया गया। आरएस पुरा, कठुआ, सांबा, विजयपुर, राजोरी, पुंछ, बिश्नाह, उधमपुर आदि जगहों पर यहां बड़े राजनीतिक दलों की रैलियां हुईं। वहां पर से तार नहीं हटाए गए।
विज्ञापन
दरअसल, इन स्थलों पर रात के समय अंधेरा रहता है। इसकी वजह से लोग तार देख नहीं पाते और उलझकर घायल हो जाते हैं। शहर के एमए स्टेडियम के बाहर भी कंटीले तार लगाए गए थे, जिन्हें अब तक नहीं हटाया गया है। यहां आने जाने वाले लोग अकसर इसमें उलझ जाते हैं।
विज्ञापन
जम्मू के उपायुक्त अजित कुमार साहू ने इस बारे में कहा कि एमए स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अभी तार नहीं हटाए गए हैं। रही बात बाकी जगहों की तो वहां से तार हटाने के लिए तुरंत आदेश जारी किया जाएगा। एक दो दिन में सब जगह से तार हटा लिए जाएंगे।