फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election news

Jammu News: कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे वोट

Tue, 01 Oct 2024 05:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 01 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
election news
मतदान केद्रों पर 1464 कर्मचारियों व सुरक्षाबलों के 2196 जवानों को किया गया तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिए जिला मुख्यालय से सोमवार को पोलिंग पार्टियों को सुरक्षाबलों के साथ रवाना किया गया। सुबह 7 बजे से ही मतदान करवाने के लिए दूरदराज के मतदान केंद्रों के लिए कर्मियों को सबसे पहले रवाना किया गया।
जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए हो रहे चुनाव के मतदान के लिए आज 366 मतदान केद्रों के लिए 1464 कर्मचारियों और 2196 सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 800 जिला पुलिस व आर्म्ड पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, सुरक्षा बलों की अतिरिक्त कंपनियों को भी तैनात किया गया है। बीएसएफ की एक वाहिनी को सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात किया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार कर्मचारी व छह सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

ईवीएम, अन्य चुनावी सामग्री के साथ सुरक्षाबलों और कर्मचारियों को हिदायत के साथ भेजा गया। उन्होंने कहा कि अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचते ही प्रशासन के कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया जाए। ईवीएम की जांच कर पिंक, दिव्यांग मतदान केंद्रों को तैयार किया जाए। जिला की आरक्षित विधानसभा क्षेत्र रामगढ़, सांबा, विजयपुर के 366 मतदान केंद्रों के लिए कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरदराज के समोठा, हंडड, कारड़, लियान बागून के लिए कर्मचारियों को पैदल चलना पड़ता है। इन्हें सबसे पहले जिला मुख्यालय से रवाना किया गया। प्रशासन के अनुसार कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षित स्थानों पर भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं, ताकि गोलीबारी की स्थिति में सकुशल मतदान करवाया जा सके। इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में बनाए गए बंकरों को भी तैयार किया गया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों ने अपने क्षेत्र के कर्मचारियों को दिशानिर्देश देकर रवाना किया।तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव सामग्री के साथ सुरक्षाबलों व मतदान करवाने के लिए कर्मचारियों को रवाना कर दिया है। सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों में सीसीटीवी सुविधा भी है। वेव कास्टिंग से भी नजर रखी जाएगी। मतदाताओं से अपील है कि मंगलवार सुबह अपने-अपने मतदान केंद्र में पहुंचकर बढ़ चढ़कर वोट करें।
राजेश शर्मा, जिला निर्वचन अधिकारी सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed