{"_id":"664277d726dfdea2d80345d4","slug":"election-news-jammu-news-c-266-1-sr31001-101545-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुपवाड़ा में आज से वोट-टू होम, 402 बुजुर्ग और दिव्यांग घर से करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुपवाड़ा में आज से वोट-टू होम, 402 बुजुर्ग और दिव्यांग घर से करेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बारामुला संसदीय सीट पर 5वें चरण में 20 मई को मतदान होना है। इस संसदीय क्षेत्र के अधीन आते सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के साथ दिव्यांगों के लिए घर से मतदान अभियान मंगलवार से शुरू किया जाएगा। जिले के कुल 402 पंजीकृत बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग घर से करेंगे। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में यह मुहिम शुरू की जाएगी। भारतीय चुनाव आयोग ने पहली बार वोट-टू होम की सुविधा शुरू की है, जहां मतदान दलों को चुनावी सामग्री के साथ बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घरों पर भेजा जाएगा, ताकि उनके संबंधित स्थानों पर उनके वोट एकत्र किए जा सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी कुपवाड़ा आयुषी सूदन ने कहा कि घर-घर मतदान की सुविधा का लाभ 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व 40 प्रतिशत तक दिव्यांग व्यक्ति उठाया सकेंगे। कुपवाड़ा जिले में 14 मई को सुबह 8:00 बजे से घर से मतदान प्रक्रिया शुरू हो रही है और 16 मई तक जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। इन विधानसभा क्षेत्रों में 1-करना, 2-त्रेहगाम, 3-कुपवाड़ा, 4-लोलाब, 5-हंदवाड़ा और 6-लंगेट शामिल हैं करना विधानसभा क्षेत्र में कुल 44 बुजुर्ग और दिव्यांग पंजीकृत हैं। त्रेहगाम में 40, कुपवाड़ा में 166, लोलाब में 40, हंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 99 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता व लंगेट विधानसभा क्षेत्र में ऐसे 13 पंजीकृत मतदाता हैं।
-- -- -
इस चुनावी प्रक्रिया में लगाई गई हैं 40 टीमें
इस काम के लिए जिले में कुल 40 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियोग्राफर और सुरक्षा कर्मी शामिल हैं, जो भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत योग्य मतदाताओं के वोट एकत्र करेंगे। घरेलू मतदाताओं ने उनके दरवाजे तक पहुंचने और उन्हें उनके घरों पर ऐसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए चुनाव आयोग की सराहना की है। वरिष्ठ नागरिक और विशेष रूप से सक्षम मतदाता जो घर पर मतदान सुविधा के लिए पंजीकृत हैं, वे अपने घर पर वोट डालने के लिए उत्सुक और उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने घरों से वोट डालने जा रहे हैं, अन्यथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति के कारण मतदान केंद्र तक पहुंचना उनके लिए मुश्किल होता।