फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election news

Jammu News: प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले में नारी शक्ति निभाएगी अहम जिम्मेदारी

विज्ञापन
election news
- कश्मीर के 16 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता अधिक
विज्ञापन

- श्रीनगर के आठ विस क्षेत्र में से छह और पुलवामा के सभी चार में महिलाएं ज्यादा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। तीन चरणों में हो रहे चुनाव के लिए पहले चरण में कई राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। कश्मीर में इन प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी। यहां 47 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता अधिक हैं।
श्रीनगर में आठ विधानसभा क्षेत्रों में से छह में महिला मतदाता अधिक हैं, यानी इन विस क्षेत्रों में पुरुषों से अधिक महिलाओं की चुनाव में भागीदारी होने की उम्मीद है। श्रीनगर जिले में 386654 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 387778 महिला मतदाता हैं। जिन विस क्षेत्रों में महिला मतदाता अधिक हैं, उनमें हजरतबल में 56366, खनियार में 45816, हब्बाकदल में 48133, लाल चौक में 53773, जादीबाल में 56451 महिला मतदाता हैं। इसी तरह जिला पुलवामा के सभी चारों विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाता अधिक हैं। जिले में 202475 पुरुष मतदाताओं की तुलना में 205141 महिला मतदाता हैं। इनमें पांपोर विस क्षेत्र में 50680, त्राल में 49348, पुलवामा में 50130 और राजपोरा में 54983 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा जिला कुपवाड़ा के तरेहगाम में 39000 पुरुषों के मुकाबले 39569 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

------
कुपवाड़ा विस क्षेत्र में 47181
पुरुष, 47772 महिला मतदाता
कुपवाड़ा में 47181 पुरुषों के मुकाबले 47772 महिला मतदाता हैं। जिला कुपवाड़ा के ही लंगेट में 60056 पुरुषों के मुकाबले 60152 महिला मतदाता, जिला बारामुला के सोपोर विधानसभा क्षेत्र में 56024 पुरुषों के मुकाबले 56805 महिला मतदाता। गांदरबल में 64109 पुरुषों के मुकाबले 64904 महिला मतदाता, कुलगाम में 58477 पुरुषों के मुकाबले 58845 महिला मतदाता और जिला अनंतनाग के श्रीगुफारा-बिजबिहाड़ा विस क्षेत्र में 50728 पुरुषों के मुकाबले 51353 महिला मतदाता हैं। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के 43 विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं के मुकाबले पुरुष मतदाता अधिक हैं। प्रदेश में कुल 8803020 मतदाता हैं, जिसमें 4489058 पुरुष और 4313794 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed