फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election

डीडीसी चुनाव के चौथे चरण की 34 सीटों पर थमा प्रचार

विज्ञापन
election
जम्मू। जिला विकास परिषद चुनाव के चौथे चरण की 34 सीटों पर शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। सात दिसंबर सोमवार को इन सीटों पर सुबह सात से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। चौथे चरण में जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में 17-17 सीटों पर मतदान होना है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के जम्मू जिले की सीटों में नगरोटा और डंसाल शामिल हैं। सांबा जिले में घगवाल और रामगढ़ ए सीट है। इसी तरह से कठुआ में डिंगा अंब, उधमपुर में चिनैनी और घोरड़ी, रियासी जिले की जिज बागली सीट शामिल है। किश्तवाड़ जिले की इंद्रवाल और मुगल मैदान, डोडा जिले की मरमत, रामबन जिले की उखराल ए और उखराल बी सीटें शामिल हैं। राजोरी जिले की बुद्धल ओल्ड बी और मंजाकोट व पुंछ जिले की नंगाली साहिब साईं बाबा सीट और साथरा सीट शामिल हैं।
विज्ञापन

कश्मीर में बारामुला जिले की नरवाह, बोनेयार, कुलगाम जिले की कुलगाम ए और कुलगाम बी, अनंतनाग जिले की वेरीनाग और शाहबाद, पुलवामा जिले की पुलवामा एक, अवंतीपोरा एक और अवंतीपोरा दो सीटें शामिल हैं। कुपवाड़ा जिले की द्रुगमुला, मावेर सीटें शामिल हैं। बडगाम जिले की सुरेसयार और नरबल, बांदीपोरा की आलूसा, शोपियां जिले की कपरीन और गांदरबल जिले की लार ए और लार बी सीट पर सात दिसंबर को मतदान होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में डीडीसी चुनाव आठ चरणों में करवाए जा रहे हैं। आखिरी और आठवां चरण 19 दिसंबर को होगा और मतगणना 22 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed