{"_id":"5f70f7298ebc3eefba41221c","slug":"election-jammu-city-news-jmu2195907118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला क्रिकेट संघों के चुनाव के बाद अब जेकेसीए के चुनाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला क्रिकेट संघों के चुनाव के बाद अब जेकेसीए के चुनाव की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए क्रिकेट संघों से जेकेसीए के चुनाव में मतदान करने वाले सदस्यों का नाम मांगे गए हैं। जेकेसीए की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में हर जिले को एक वोट देने का अधिकार होता है।
2017 में जेकेसीए में बढ़ते विवाद और वित्तीय अनियमितताओं के बाद हाईकोर्ट ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीआईजी सैयद आशिक बुखारी को जेकेसीए का सीईओ नियुक्त किया है। तीन साल बाद जेकेसीए में चुनाव प्रक्रिया फिर से शुरू हुई हैै। बीसीसीआई के दखल के बाद जेकेसीए ने पहले जिला क्रिकेट संघ के चुनाव करवाए हैं। अब जेकेसीए की प्रदेश कार्यकारिणी के लिए चुनाव की तैयारी है। जेकेसीए में फारुख अब्दुला के अध्यक्ष रहने के बाद चुनाव नहीं हो पाए हैं। प्रदेश की मजबूत और चुनी हुई कार्यकारिणी नहीं होने से क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में काफी खराब है। चुनाव होने से एसोसिएशन को नई दिशा और राह मिलेगी, जिससे क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।
-----------
जिला क्रिकेट संघ के चुनाव के बाद अगली प्रक्रिया जेकेसीए की प्रदेश टीम के लिए चुनाव की होगी। इसको लेकर मंथन चल रहा है। जल्द कोई फैसला लिया जाएगा।
- सैयद आशिक बुखारी, सीईओ, जेकेसीए