फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Election in Samba: Six wards reserved for schedule castes in Samba Municipal Council

Election in Samba: सांबा नगर परिषद में छह वार्ड एससी के लिए आरक्षित, विजयपुर-बाड़ी ब्राह्मणा में भी बदलाव

Wed, 06 Sep 2023 05:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 05:04 PM IST
सार

सांबा कस्बे की 17 वार्ड में से 6 वार्डों को अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित रखा गया है। इनमें वार्ड 1, 2, 4, 5, 7, 15 शामिल हैं, जिनमें वार्ड 2 व 7 महिला अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित हैं। 

विज्ञापन
Election in Samba: Six wards reserved for schedule castes in Samba Municipal Council
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी के तहत मंगलवार को वार्ड आरक्षण का रोस्टर जारी किया गया है। सांबा कस्बे की 17 वार्ड में से 6 वार्डों को अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित रखा गया है। इनमें वार्ड 1, 2, 4, 5, 7, 15 शामिल हैं, जिनमें वार्ड 2 व 7 महिला अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित हैं। 

विज्ञापन


वार्ड 6, 11, 13, 17 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 3, 6, 8, 10, 12, 14 व 16 ओपन रखा गया है। निर्वाचन आयोग ने आगामी 9 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज करवाने का समय दिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि 13 अक्तूबर 2018 को निकाय चुनाव हुए थे। सांबा की नगर परिषद के लिए वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में भाजपा के 4, कांग्रेस के 2, पैंथर्स के 2 और 9 निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। निकाय चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी रोस्टर का इंतजार कर रहे थे। अब निकाय चुनाव की सरगरमियां तेज हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयपुर में चार वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित

विजयपुर नपा के 13 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 1, 4, 6 व 10 अनुसूचित जाती वर्ग के लिए रखा गया है। वार्ड 4 अनुसूचित महिला, वार्ड 3, 8 व 13 को सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया है। इसी प्रकार वार्ड 2, 5, 7, 9, 11 व 12 को सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है।

ये भी पढ़ें- Election in J&K: स्थानीय निकायों के वार्डों का आरक्षण ड्राफ्ट जारी, एक तिहाई सीटें महिलाओं के खाते में


बाड़ी ब्राह्मणा में छह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए

जिले की बाड़ी ब्राह्मणा नगर पालिका के 13 वार्ड में से 6 को अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें वार्ड 3, 4, 5, 6, 7 व 9 शामिल हैं। वार्ड 4 व 7 अनुसूचित वर्ग की महिला, वार्ड 8 व 11 सामान्य वर्ग की महिला और वार्ड 1, 2, 10, 12, 13 को सामन्य वर्ग के लिए रखा गया है।

रामगढ़ में दो वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए

जिले की रामगढ़ नगर पालिका के 13 वार्ड में से वार्ड 1, 3, 5, 6, 11 व 12 को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 3 व 11 को अनुसूचित जाति की महिलाओं, वार्ड 4 व 13 को सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए रखा गया है। वार्ड 2, 7, 8, 9 व 10 को सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है।

ये भी पढ़ें- ड्राफ्ट रोस्टर: दिग्गजों के गड़बड़ाए समीकरण, जम्मू में 75 में 25 वार्ड महिला, 10 एसटी व दो एससी के लिए
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed