फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu municipal election Draft Roster: including mayor and deputy several other words are reserved

Jammu Election: दिग्गजों के गड़बड़ाए समीकरण, जम्मू में 25 वार्ड महिला, 10 एसटी व दो एससी के लिए आरक्षित

Wed, 06 Sep 2023 06:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 06:07 PM IST
सार

जम्मू के मेयर, डिप्टी मेयर के वार्ड भी आरक्षित हो गए हैं। इससे अब उन्हें दूसरे वार्ड से चुनाव में उतरना होगा। इस बीच 75 वार्ड में से महिलाओं के लिए 25 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
jammu municipal election Draft Roster: including mayor and deputy several other words are reserved
Jammu Municipal Corporation - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू नगर निगम चुनाव के लिए जारी ड्राफ्ट आरक्षण ने कई दिग्गजों के सियासी समीकरण गड़बड़ा दिए हैं। जिन वार्डों से उन्होंने चुनाव जीता था उसे आरक्षित कर दिया गया है। इससे अब उन्हें दूसरे वार्ड से भाग्य आजमाना होगा। मेयर, डिप्टी मेयर के वार्ड भी आरक्षित हो गए हैं। इससे अब उन्हें दूसरे वार्ड से चुनाव में उतरना होगा। इस बीच 75 वार्ड में से महिलाओं के लिए 25, अनुसूचित जाति के लिए 10 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन


मेयर राजेंद्र शर्मा का वार्ड नंबर 16 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है तो डिप्टी मेयर का वार्ड 56 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इस बार दोनों को चुनाव लड़ने के लिए दूसरे वार्ड का सहारा लेना होगा। इसी तरह वार्ड नंबर 19 में अमित गुप्ता, वार्ड नंबर 29 के पार्षद सुरेंद्र चौधरी, वार्ड नंबर 41 के संजय बडू का वार्ड भी आरक्षित हो गया है। इनके वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। 
विज्ञापन


वार्ड नंबर 59 से अशोक सिंह और वार्ड नंबर 74 से शौवत अली का वार्ड बीते चुनाव में ओपन था। इस बार एसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। साल 2018 में सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीटों में इस बार एससी और एसटी के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Election in J&K: स्थानीय निकायों के वार्डों का आरक्षण ड्राफ्ट जारी, एक तिहाई सीटें महिलाओं के खाते में

इसी तरह वार्ड नंबर 12 से सामान्य वर्ग से महिला चुनाव में उतरेगी। पहले हुए चुनाव में भी महिला के लिए ही पद आरक्षित था। वार्ड नंबर 18 भी सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। बीते चुनाव में दिनेश शर्मा ने इस वार्ड से चुनाव लड़ा था। वार्ड नंबर 55 प्रीतम सिंह का वार्ड भी आरक्षित हुआ है। इस बार सामान्य वर्ग से महिला चुनाव में उतरेगी।

वार्डों का आरक्षण

  • एससी: वार्ड नंबर 19, 29, 41, 45, 56, 57, 59, 65, 67, 74
  • एससी महिला: वार्ड नंबर 29, 56, 65
  • एसटी: वार्ड नंबर 60, 63
  • एसटी महिला: वार्ड नंबर 63
  • सामान्य महिला: वार्ड नंबर 2, 5, 8, 12, 16, 18, 23, 26, 32, 36, 39, 40, 43, 46, 49, 52, 55, 61, 66, 72, 73

खौड़ में तीन वार्ड महिलाओं, तीन एससी के लिए आरक्षित

निकाय चुनाव को लेकर जारी आरक्षण सूची में खौड़ नपा के 13 वार्ड में से सात को ओपन, तीन को महिलाओं और तीन को एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इस बार नपा खौड़ के करीब 6571 मतदाता मतदान करेंगे।

उधर, ज्यौड़ियां नपा के सात वार्डों में तीन को आरक्षित किया गया है। इनमें वार्ड एक महिला एससी, वार्ड तीन महिला ओपन और वार्ड पांच एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। वार्ड दो, चार, छह और सात ओपन श्रेणी के लिए रहेगा। इस बार कुल 3240 मतदाता मतदान करेंगे।

अखनूर नगर पालिका में ये हुआ बदलाव

अखनूर नगर पालिका में कुल 13 वार्ड हैं जहां 2018 में हुए नगर पालिका चुनाव में 11 पार्षद भाजपा के जीते थे व 2 पार्षद कांग्रेस के जीते थे। लेकिन 2019 में पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा जब भाजपा में शामिल हुए थे तभी अखनूर नगर पालिका से कांग्रेस के दोनों पार्षद भी भाजपा में शामिल हो गए। जिससे अखनूर नगर पालिका में 13 में से 13 पार्षद भाजपा के हो गए। 

अब नगर में निकाय चुनावों के नजदीक आते एक बार फिर सरगर्मियां बढ़ चुकी हैं। क्योंकि एक तरफ भाजपा को अपना किला बचाना है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए अखनूर नगर पालिका में अस्तित्व की लड़ाई है।

अखनूर नगर पालिका में रिजर्व होने वाली वार्डों की घोषणा के बाद आने वाले निकाय चुनाव और भी रोमांचित होने वाले हैं क्यूंकि वर्तमान में कई पार्षदों की वार्ड आने वाले चुनाव के रिजर्व हो गई है। इनमें अधिकतर वह हैं जिन्होंने पिछले काफी समय से चुनाव लड़ने के लिए कमर कर ली थी। रिजर्व होने वाले मुख्य वार्ड जिनको लेकर शहर में चर्चा का बाजार गर्म है। उनमें मौजूदा नगर पालिका के अध्यक्ष संजय सराफ की वार्ड 7 अनुसूचित महिला के आरक्षित हो गई है। 

वहीं, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पार्षद राकेश मल्होत्रा की वार्ड 6 महिला के लिए आरक्षित हो जाने के बाद अब यह देखने लायक होगा कि राकेश मल्होत्रा किस वार्ड से चुनाव लड़ेंगे और क्या भाजपा उन्हें अब चुनाव लड़वाती है अगर हाँ तो आखिर किस वार्ड से।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed