घाटी में भगवा अलख जगाएंगे मोदी और शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए रियासत में सितंबर महीने में आ सकते है। प्रदेश भाजपा ने मोदी और अमित शाह से रैलियों के लिए समय मांगा है। हालांकि इसी बीच सूचना ये भी आ रही है कि आगामी आठ अगस्त को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जम्मू आकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भ्ार सकते हैं।
प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि इतना तय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए सितंबर महीने में रियासत का दौरा करेंगे। संभावना है कि अगले माह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी आ सकते हैं।
तिथि क्या रहेगी, इस पर आने वाले दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में मोदी के नाम पर देश और रियासत में भाजपा को मिली अपार सफलता के बाद साल के आखिर में होने वाले जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी उत्साहित है।
मिशन 44 प्लस के लिए ऐडी चोटी का जोर
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने मिशन 44 प्लस का लक्ष्य रखकर रियासत में अगली सरकार बनाने की रणनीति तय कर दी हुई है। इसके लिए परिवर्तन यात्राओं का सिलसिला वीरवार से सांबा में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री मदन मोहन मित्तल के दौरे से शुरू कर दिया गया है।
परिवर्तन यात्राओं में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा शासित प्रदेशों के 40 मंत्रियों ने विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैलियां बड़े पैमाने पर की जाएगी। मोदी की करीब पांच रैलियां करवाने का प्रस्ताव है।
इनमें जम्मू, उधमपुर, कश्मीर, लेह और कारगिल संभाग में रैली करवाई जाएगी। भाजपा के महासचिव बाली भगत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से रैलियों के लिए समय मांगा गया है। सितंबर महीने में रैलियां हो सकती हैं।