फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Election for two seats in the Legislative Council in Jammu and Kashmir tomorrow

जम्मू-कश्मीर में विधान परिषद की दो सीटों के लिए चुनाव कल

Sat, 15 Apr 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 15 Apr 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
Election for two seats in the Legislative Council in Jammu and Kashmir tomorrow
चुनाव - फोटो : File Photo
विधान परिषद की दो सीटों पर 17 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए सियासत गरमा गई है। पार्टियों ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर मतदान में हिस्सा लेने के निर्देश जारी कर दिए हैं। असली नजर निर्दलीय विधायकों पर रहेगी जो एक सीट पर जीत हार में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल में सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। दो सीटों पर होने वाले मतदान में प्रत्येक विधायक एक वोट डाल पाएगा।

विधान परिषद की छह रिक्त सीटों में से चार पर निर्विरोध उम्मीदवारों के विजयी की घोषणा हो चुकी है, जबकि जम्मू संभाग की दो सीटों पर तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से पीडीपी के अब्दुल क्यूम, भाजपा के विक्रम रंधावा और कांग्रेस के ठाकुर बलवीर सिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन

Election for two seats in the Legislative Council in Jammu and Kashmir tomorrow
चुनाव - फोटो : Demo Pic.
जानकारों के अनुसार पीडीपी के उम्मीदवार अब्दुल क्यूम की सीट सुरक्षित हैं, जबकि कांग्रेस के ठाकुर बलवीर सिंह और भाजपा के विक्रम रंधावा की सीट पर जीत-हार का दारोमदार काफी हद तक निर्दलीय विधायकों पर निर्भर करेगा। ऐसा इसलिए कि दो सीटों के लिए हर विधायक एक-एक वोट डालेगा। भाजपा, पीडीपी के विधायकों की संख्या 58 है।

30 वोट हासिल कर अब्दुल क्यूम मुकाबला जीत लेंगे, जबकि पीडीपी भाजपा के शेष 28 वोट रहेंगे। जबकि कांग्रेस व नेकां के भी 27 वोट हैं। ऐसे में निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता, इंजीनियर रशीद और सीर्पीआई के विधायक तारिगामी और विधायक हाकिम यासीन का वोट निर्णायक साबित हो सकता है। 

चुनाव की तैयारियां पूरी
चुनाव के रिटर्निंग अफसर मोहम्मद रमजान के अनुसार मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान के बाद मतगणना होगी और देर शाम तक नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed