फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election fever rising in jammu

'विश्वासघात करने वालों के लिए भाजपा ही ठिकाना'

Sun, 31 Aug 2014 08:33 PM IST
election fever raising in jammu
election fever raising in jammu Updated Sun, 31 Aug 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
election fever rising in jammu

विभिन्न पार्टियों ने कठुआ जिले में विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। भाजपा की ओर से कठुआ में रैली के बाद रविवार को पैंथर्स और कांग्रेस पार्टी ने भी जिले में रैलियों का आयोजन किया। इस मौके पर दोनों पार्टियों ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर भड़ास निकाली।

विज्ञापन


कांग्रेस के एसोसिएट मेंबर और संसदीय चुनाव में पार्टी का प्रचार करने वाले बाबू सिंह ने रविवार को जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा और पैंथर्स के साथ साथ पीडीपी पर भी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा में ऐसे नेताओं को शामिल किया गया है, जो पहले एक पार्टी के साथ विश्वासघात कर चुके हैं। उन्होंने पैंथर्स पार्टी पर राज्य को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी राज्य के तीन हिस्से कर अपना स्वार्थ पूरा करना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि इस पार्टी को राज्य की जनता के हितों का खयाल होता, तो वह राज्य के विकास की बात करती, न कि बंटवारे की। पैंथर्स पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को पार्टी सुप्रीमो भीम सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक ही मकसद है जम्मू को अलग राज्य बनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


डुग्गर प्रदेश को फिर से स्थापित कर वह डोगरों का मान वापस लाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने मातृ शक्ति को राजनीति में आने को कहा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के साथ ही राज्य का भी बंटाधार किया है। उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में पैंथर्स पार्टी को मजबूत करने के लिए अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed