फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election commission transferred to SP from kashmir

चुनाव आयोग ने कश्मीर में दो एसपी बदले

Thu, 06 Nov 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 06 Nov 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
election commission transferred to SP from kashmir

चुनाव आयोग ने कश्मीर के दो पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। डीजीपी के राजेन्द्रा ने इन तबादलों की पुष्टि की है। बारामुला और कुलगाम के पुलिस अधीक्षक का कार्यकाल तीन साल से अधिक  का पाया गया जो चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है।

विज्ञापन


बारामुला के एसपी जुबैर अहमद और कुलगाम के एसपी मोहम्मद शफी पहले भी इन जिलों में तैनात रहे थे। अब उन्हें वहां से हटा दिया गया है। उनकी जगह बारामूला में सुहैल अहमद और कुलगाम में मुमताज अहमद को पदस्थापित किया गया है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशों में कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़े अधिकारियों का एक ही स्थान पर तीन साल से अधिक का कार्यकाल नहीं हो सकता है। साथ ही गृह जिले में पदस्थापित अधिकारियों के तबादले का भी निर्देश आयोग ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने 15 अक्टूबर के बाद सभी तबादलों का ब्योरा रियासत सरकार से तलब किया है। विपक्ष का आरोप था कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने चुनावी फायदे के लिए कई तबादले और पदस्थापना की है।


रियासत के मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरुला ने पाया कि बारामुला और कुलगाम के एसपी का कार्यकाल तीन साल से अधिक का हो रहा है। इसके बाद उन्होंने डीजीपी को इनके तबादले के आदेश दिए। गृह विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed