फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election commission Special Observers For Jammu Kashmir will visit for vidhan sabha elections

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की संभावनाएं टटोलने पर्यवेक्षक शीघ्र करेंगे राज्य का दौरा

Wed, 13 Mar 2019 12:28 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 13 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
election commission Special Observers For Jammu Kashmir will visit for vidhan sabha elections
केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक - फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की संभावनाओं को तलाशने के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त तीनों विशेष पर्यवेक्षक शीघ्र ही राज्य का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को तीनों पर्यवेक्षकों नूर मोहम्मद, विनोद जुत्शी और एएस गिल ने  मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और अन्य आयुक्तों अशोक लवासा और सुशील चंद्र से मुलाकात की।

रविवार को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के  दौरान यह कहा गया था कि सुरक्षा कारणों के चलते जम्मू कश्मीर में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ नहीं हो सकते। चुनाव आयोग के एक बयान में कहा गया है कि मंगलवार को बैठक के दौरान पर्यवेक्षकों से अनुरोध किया गया कि वे जल्द से जल्द राज्य का दौरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग होने के कारण चुनाव आयोग को यहां छह माह के अंदर नए सिरे से चुनाव कराने होंगे। छह माह की यह अवधि मई में समाप्त हो रही है। 

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले राज्य के दौरे पर गए मुख्य चुनाव आयुक्त ने वहां दो दिन तक सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात कर चुनावों को लेकर उनका दृष्टिकोण जाना था। चूंकि अधिकांश दल लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के पक्ष में थे अत: ऐसा माना जा रहा था कि दोनों चुनाव एक साथ ही होंगे। परंतु सुरक्षा कारणों के अलावा पुलवामा हमले के बाद जो तनाव पैदा हुआ उससे स्थितियां विपरीत हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed